साल 2018 में हैंडसेट निर्माता कंपनियों ने अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च किए लेकिन भारतीय बाजार में इस साल नॉच डिस्प्ले वाले मोबाइल फोन काफी लोकप्रिय रहे। Realme, Asus, Oppo, Vivo और Xiaomi ब्रांड के कई स्मार्टफोन ऐसे हैं जो नॉच और वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आते हैं। Realme 1 और जियो फोन 2 समेत अन्य कंपनियों के कई स्मार्टफोन इस साल सबसे पॉपुलर रहे हैं। आज हम अपने लेख द्वारा आपको उन 10 टॉप स्मार्टफोन की जानकारी देंगे जिन्हें आपने सबसे ज्यादा गैजेट्स 360 पर सर्च किया है।
Realme 1 में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है, साथ ही इसका ओएस अव्यवस्थित है। कैमरा क्वालिटी भी औसत है। लॉन्च के कुछ समय बाद कंपनी ने रियलमी 1 के 3 जीबी वेरिएंट की बिक्री को बंद कर दिया था। इसका 4 जीबी वेरिएंट 10,490 रुपये में बेचा जाता है।
हमारे यूट्यूब चेंनेल को भी सब्सक्राइब करे और फेसबुक चेंनेल को लाइक और follow करे
Jio Phone 2
रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री के बाद से प्राइस वार छिड़ गया है। इस साल कंपनी ने जियो फोन के अपग्रेड वर्जन Jio Phone 2 को लॉन्च किया था। क्ववर्टी कीबोर्ड वाले इस फोन में बड़ा डिस्प्ले है। जियो फोन 2 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें WhatsApp, Facebook और YouTube जैसे पॉपुलर ऐप्लिकेशन चलते हैं। भारत में Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये है और यह फोन Jio.com पर मिलता है।Oppo F7
ओप्पो एफ7 सेल्फी-केंद्रित स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन में आपको सेंस एचडीआर मोड और एआई ब्यूटी मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे जो सही ढंग से काम करते हैं। फोन की बैटरी लाइफ भी अच्छी है। हमें फोन की प्लास्टिक बॉडी और ब्लोट यूजर इंटरफेस पसंद नहीं आया। Oppo F7 में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।Realme 1
Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi को टक्कर देने के लिए रियलमी 1 (रिव्यू) स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन में जान फूंकने के लिए 3,410 एमएएच की बैटरी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फोन की बैटरी लाइफ भी अच्छी है।Realme 1 में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है, साथ ही इसका ओएस अव्यवस्थित है। कैमरा क्वालिटी भी औसत है। लॉन्च के कुछ समय बाद कंपनी ने रियलमी 1 के 3 जीबी वेरिएंट की बिक्री को बंद कर दिया था। इसका 4 जीबी वेरिएंट 10,490 रुपये में बेचा जाता है।
हमारे यूट्यूब चेंनेल को भी सब्सक्राइब करे और फेसबुक चेंनेल को लाइक और follow करे
