20 December 2018

Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें

  • नूबिया रेड मैजिक का एक मात्र वेरिएंट 29,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है Nubia Red Magic
  • Nubia Red Magic आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
चीन में इस साल लॉन्च किए गए Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट मे उतार दिया गया है। नए स्मार्टफोन को गेमिंग के दीवानों के लिए बनाया गया है। इस फोन में गेमबूस्ट सॉफ्टवेयर फीचर होने की बात की गई है जो यूज़र को गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है। Red Magic हैंडसेट 18:9 डिस्प्ले और 8 जीबी रैम के साथ आता है। भारतीय मार्केट में रेड मैजिक स्मार्टफोन को 20 दिसंबर से Amazon India पर बेचा जाएगा।
 

Nubia Red Magic की भारत में कीमत

नूबिया रेड मैजिक का एक मात्र वेरिएंट 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर होगी। फोन को 20 दिसंबर को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

याद रहे कि Nubia Red Magic की चीनी मार्केट में 2,499 चीनी युआन (करीब 25,400 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था। यह दाम 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस वेरिएंट को भारत में नहीं लाया गया है।
 

Nubia Red Magic के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला नूबिया रेड मैजिक नूबिया रेड मैजिक ओएस पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑउट-ऑफ-बॉक्स पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी+ एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 फीसदी है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प हैं। फोन का इनबिल्ट स्टोरेज 64 व 128 जीबी है। इन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है। नूबिया रेड मैजिक में 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, यह ISOCELL इमेज सेंसर से लैस है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, यह बीएसआई सेंसर से लैस है। इसका अर्पचर एफ/2.0 है। फोन में बुनियादी सेंसर के साथ-साथ पावर देने के लिए मौजूद है 3,800 एमएएच की बैटरी। यह नियोपावर 3.0 तकनीक से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है।

डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
रैम6 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
Disqus Comments