ख़ास बातें
- Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा
- Oppo F9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
- 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Oppo F9 Pro
ग्राहक ऑनलाइन व ऑफलाइन कहीं से भी इन स्मार्टफोन को नए दाम पर खरीद सकते हैं। ग्राहकों को ईएमआई की सुविधा देने के लिए Oppo ने बजाज फिनसर्व के साथ हाथ मिलाया है। सबसे पहले बात Oppo A83 (2018) के कीमत की। हैंडसेट को पहले 8,990 रुपये में बेचा जाता था लेकिन अब यह हैंडसेट 8,490 रुपये में मिल जाएगा। इस साल अगस्त में Oppo F9 को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह फोन 16,990 रुपये में मिल रहा है। अक्टूबर में स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये में कटौती हुई थी जिसके बाद फोन 18,990 रुपये में बेचा जा रहा था।
ओप्पो एफ9 के साथ Oppo F9 Pro को भी भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo F9 Pro का 64 जीबी वेरिएंट 21,990 रुपये में मिलेगा। लॉन्च के बाद से यह फोन 23,990 रुपये में बेचा जाता था। इसका 128 जीबी वेरिएंट 2,000 रुपये की कटौती के बाद अब 23,990 रुपये में उपलब्ध है। नई कीमत के साथ फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने बुधवार को सबसे पहले कीमत में कटौती के बारे में जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। इस महीने के शुरुआत में Oppo A3s स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई थी। इस साल जुलाई में लॉन्च हुए Oppo A3s के 2 जीबी वेरिएंट को अब 8,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
हमारे यूट्यूब चेंनेल को भी सब्सक्राइब करे और फेसबुक चेंनेल को लाइक और follow करे
हमारे यूट्यूब चेंनेल को भी सब्सक्राइब करे और फेसबुक चेंनेल को लाइक और follow करे


