26 December 2018

Reliance Jio की VoWi-Fi सेवा की हो रही है टेस्टिंग: रिपोर्ट

जानकारी मिली है कि Reliance Jio अपनी VoWi-Fi (वॉयस ओवर वाई-फाई) सर्विस की भारत में टेस्टिंग कर रही है। नई सर्विस की मदद से मुंबई की यह टेलीकॉम कंपनी अपने सब्सक्राइबर को बिना एक्टिव सेल्युलर कनेक्टिविटी के वॉयस कॉल करने और इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा देगी। Jio VoWi-Fi सर्विस को अभी भारत के चुनिंदा इलाकों में टेस्ट किए जाने की खबर है। इन इलाकों में आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। Reliance Jio ने आधिकारिक तौर पर अपनी वीओवाई-फाई सेवा के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जियो की यह सेवा अगले साल जनवरी महीने तक सभी यूज़र के लिए ही उपलब्ध हो जाएगी।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में रिलायंस जियो की वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा सिर्फ जियो से जियो नेटवर्क तक सीमित होगी। लेकिन लॉन्च के कुछ दिनों बाद इस सर्विस के अन्य नेटवर्क पर भी इस्तेमाल किए जाने की पूरी संभावना है।

TelecomTalk ने मध्य प्रदेश में रहने वाले एक सूत्र से इस सेवा का स्क्रीनशॉट भी हासिल किया है। इस स्क्रीनशॉट से Jio की VoWi-Fi सेवा के बारे में पता चला है। स्क्रीनशॉट को आईफोन पर कैपचर किया गया है। इसमें "Jio WiFi" लिखा नज़र आ रहा है। आम तौर पर iOS में वहां पर टेलीकॉम ऑपरेटर का नाम होता है। खबर है कि इस सेवा की टेस्टिंग आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में भी हो रही है।

jio

हाल के दिनों में लॉन्च किए गए ज़्यादातर नामी स्मार्टफोन VoWi-Fi सपोर्ट के साथ आते हैं, लेकिन हर टेलीकॉम ऑपरेटर की इस सेवा के सपोर्ट के लिए इन हैंडसेट को सॉफ्टवेयर अपडेट की दरकार होगी। Asus और HTC जैसे ब्रांड ने हाल ही में अपने हैंडसेट को अपडेट के ज़रिए वीओवाई-फाई सपोर्ट मुहैया कराई थी।

गौर करने वाली बात है कि अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन के अलावा Jio Phone और Jio Phone 2 भी भारत में जियो की वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा को सपोर्ट करेंगे। यह सर्विस मुख्य तौर पर सुदूर इलाकों के सब्सक्राइबर के लिए है जहां आमतौर पर नेटवर्क कमज़ोर होता है। जियो फोन मॉडल में सपोर्ट आ जाने के बाद रिलायंस जियो देश के ज़्यादा फोन यूज़र को यह सुविधा मुहैया करा पाएगी।

हमारे यूट्यूब चेंनेल को भी सब्सक्राइब करे और फेसबुक चेंनेल को लाइक और follow करे 
Disqus Comments