31 December 2018

इन स्मार्टफोन पर WhatsApp नहीं करेगा काम Big Update



WhatsApp ने कुछ साल पहले चुनिंदा मोबाइल डिवाइस को सपोर्ट नहीं मुहैया नहीं कराने की जानकारी दी थी। ब्लैकबेरी 10, ब्लैकबेरी ओएस, नोकिया सिंबियन एस60, विंडोज फोन 8.0, नोकिया एस40, एंड्रॉयड वर्ज़न 2.3.7 और उससे पुराने, आईफोन आईओएस 7 और उससे पुराने ओएस पर चलने वाले डिवाइस पर व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं मुहैया कराने की बात सामने आई थी। WhatsApp अब इन प्लेटफॉर्म के लिए अपनी सेवा में कोई निवेश नहीं करती है। 2020 के अंत तक इन सभी प्लेटफॉर्म के लिए सेवा बंद हो जाएगी। नोकिया सिंबियन एस60, ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10 और विंडोज 8.0 ओएस पर चलने वाले डिवाइस पर व्हाट्सऐप काम नहीं करता है। 31 दिसंबर 2018 से नोकिया एस40 पर ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले हैंडसेट पर व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा।

याद रहे कि कुछ साल पहले तक नोकिया सीरीज़ 40 बेहद ही लोकप्रिय स्मार्टफोन फीचर फोन ऑपरेटिंग सिस्टम था। लेकिन Microsoft द्वारा नोकिया ब्रांड को खरीद लिए जाने के बाद इस ऑपरेटिंग सिस्टम को बंद कर दिया गया। Nokia S40 ओएस का इस्तेमाल नोकिया ब्रांड के Nokia Asha 201Nokia Asha 205Nokia Asha 210Nokia Asha 230Nokia Asha 500Nokia Asha 501Nokia Asha 502Nokia Asha 503Nokia 206Nokia 208Nokia 301 और Nokia 515 जैसे डिवाइस में किया गया है।

WhatsApp का कहना है कि 31 दिसंबर यानी आज से नोकिया एस40 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइस पर व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। पहले इस सेवा का अंत इस साल जून में ही हो जाना था। लेकिन नोकिया एस40 डिवाइस यूज़र को राहत देते हुए WhatsApp ने अपनी सेवा दिसंबर तक मुहैया करा दी थी।

अनुमान है कि सपोर्ट बंद होने के बाद बेहद ही कम यूज़र इससे प्रभावित होंगे। क्योंकि Nokia S40 ऑपरेटिंग सिस्टम बेहद ही पुराना है। इसे 1999 में पेश किया गया, फिर 2005 में इसे अपडेट किया गया। इसका इस्तेमाल आखिरी बार 2013 में नोकिया 515 में हुआ था। वहीं, यह ऐप एंड्रॉयड 2.3.7 और उससे पुराने व iPhone 3GS/ iOS 6 पर चलने वाले डिवाइस पर 1 फरवरी 2020 व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा।


हमारे यूट्यूब चेंनेल को भी सब्सक्राइब करे और फेसबुक चेंनेल को लाइक और follow करे


Disqus Comments