22 December 2018

Winter Solstice 2018 Google Doodle: क्या होता है विंटर सोलस्टाइस? जानें, क्यों गूगल ने बनाया डूडल कैसे काम करता है क्या खासियत है इसकी जाने इसके बारे पूरी डिटेल्स

Google ने आज विंटर सोलस्टाइस (Winter Solstice 2018) पर गूगल डूडल तैयार किया है। विंटर सोलस्टाइस का अर्थ है 'साल का सबसे छोटा दिन'। हर वर्ष 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन Winter Solstice होता है। खास बात यह भी है कि आज सूरज से धरती काफी दूरी पर होती है, ऐसे में चांद की रोशनी ज्यादा समय तक रहेगी। Google Doodle on Winter Solstice 2018 को व्हाइट और ब्लू रंग के साथ विंटर थीम पर तैयार किया गया है। 21 दिसंबर को साल का सबसे ठंडा दिन भी कहा जाता है।

Winter Solstice पर बने Google Doodle में एक कार्टून है जो स्नोफॉल का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है। आप शायद इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि कई देशों में आज के दिन को पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। चीन में आज Dongzhi पर्व को मनाया जाता है। इस दिन का उत्सव मनाते हुए लोग राइस बॉल्स का सेवन करते हैं। आयरलैंड में लोग Solstice से कुछ दिनों पहले न्यूग्रेंज यानी 5,000 साल पुराने कब्रिस्तान में एकत्रित होते हैं और फिर मकबरे पर पड़ने वाले सूर्योदय के प्रकाश की प्रतीक्षा करते हैं।
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Winter Solstice 2018 एक लैटिन शब्द है, जिसका अर्थ है- 'सूरत स्थिर'। वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती अपने एक्सिस पर साढ़े तेईस डिग्री झुकी है। कहा जाता है कि आज सूर्य कैप्रिकॉन सर्कल में पहुंचता है। क्या आप जानते हैं कि इस दिन का धार्मिक महत्व भी है। मान्यता है कि इसे धनुमास का अंतिम दिन और वास्तवित संक्रांति के नाम से जाना जाता है और तकरीबन 1700 साल पूर्व इसी दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाती थी।
Winter Solstice की तरह ही समर सोल्सटिस भी होता है। बता दें कि इस दिन रात छोटी और दिन बड़े होते हैं। आपके जेहन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर Summer Solstice आता कब है। 21 जून के आसपास समर सोल्सटिस पड़ता है, ऐसा कहा जाता है कि उस दौरान सूर्य का प्रकाश दक्षिणी गोलार्द्ध में कम और उत्तरी गोलार्द्ध पर अधिक पड़ता है। भारत जैसे उत्तरी गोलार्द्ध में बसे देशों में Winter Solstice को दिखाया गया है जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में समर सोल्सटिस दर्शाया जा रहा है। इस गोलार्द्ध में आज साल का सबसे लंबा दिन होता है।
 
Disqus Comments