चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei का सब-ब्रांड Honor आज भारत में एक नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का नाम Honor 10 Lite है। इसे नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश किया जाएगा। इस फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप समेत वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मौजूद होगी। इसके साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करेगा।
Honor 10 Lite की भारत में कीमत और उपलब्धता:
चीन में इसे 1399 चीनी युआन यानी लगभग 14,400 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। लेकिन भारत में इसे किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। हालांकि, खबरों की मानें तो इस फोन को 15,000 रुपये से कम में ही लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ई-कॉमर्स वेसबाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लुसिवली सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी फ्लिपकार्ट पर ही देख पाएंगे।
Honor 10 Lite की कीमत:
चीन में फोन के बेस मॉडल यानी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 चीनी युआन यानी लगभग 14,400 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कमत 1699 चीनी युआन यानी लगभग 17,500 रुपये है। इसके अलावा फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कमत 1899 चीनी युआन यानी लगभग 19,500 रुपये है। इस फोन को चार कलर ऑप्शन्स ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड, लिली वैली व्हाइट और मैजिक नाइट ब्लैक में लॉन्च किया गया है
Honor 10 Lite के फीचर्स:
इसमें 6.21 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर किरीन 710 चिपसेट प्रोसेसर पर काम करता है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है जो EMUI 9.0 पर आधारित है। फोन को पावर देने के लिए 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
बैटरी और कनेक्टिविटी:
फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है जिसका प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE नैनो सिम, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई आदि कनेक्टिविटी फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है।

