02 January 2019

Huawei P30 Pro हो सकता है क्वाड कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस


हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे जल्द Huawei P30 सीरीज पर से पर्दा उठा सकती है। हाल ही में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 Pro की कॉन्सेप्ट रेंडर वीडियो YouTube पर सामने आई गई है। हुवावे पी30 प्रो से संबंधित सामने आई यह वीडियो 2 मिनट 59 सेकेंड की है। वीडियो में पतले बेजल और वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है। Huawei P20 Pro की तरह P30 Pro में भी कर्व्ड एज हैं।

Huawei P30 Pro के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Huawei के आगामी स्मार्टफोन से संबंधित इस वीडियो में ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल दिख रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो को यूट्यूबर Waqar Khan द्वारा रिलीज किया गया है। Huawei P30 Pro की यह कॉन्सेप्ट वीडियो लीक रिपोर्ट और अटकलों पर आधारित है। हैंडसेट की स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ज्यादा होगी, सेल्फी सेंसर को फोन के ऊपरी हिस्से पर दिए वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच में जगह मिली है। कॉन्सेप्ट रेंडर वीडियो से यह बात भी सामने आई है कि Huawei P30 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिलेगी।
हुवावे पी30 प्रो में 38 मेगापिक्सल का Sony IMX607 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। यह एक्समॉर आरएस इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। खबर है कि इसमें ओलेड कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा। याद करा दें कि, कुछ दिनों पहले नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि हुवावे पी30 में तीन रियर कैमरेहोंगे, लेकिन अब हाल ही में सामने आए कॉन्सेप्ट रेंडर वीडियो से पता चला है कि डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप होने की संभावना है।

हमारे यूट्यूब चेंनेल को भी सब्सक्राइब करे और फेसबुक चेंनेल को लाइक और follow करे!
Disqus Comments