04 January 2019

Jio-BSNL की बल्ले-बल्ले, 92 लाख लोगों ने छोड़ा एयरटेल-वोडाफोन का साथ

लाइफटाइम फ्री इनकमिंग और नेटवर्क में दिक्कत एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को काफी महंगा पड़ रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नई रिपोर्ट के मुताबिक बीते अक्टूबर में सबसे ज्यादा ग्राहक रिलायंस जियो और बीएसएनएल ने जोड़े हैं जबकि नए ग्राहकों को जोड़ने में एयरटेल और वोडाफोन पिछड़ गए हैं। अक्टूबर 2018 में जियो ने अकेले 1 करोड़ से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। जियो के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर से पहले 25.22 करोड़ थी जो अब 26.27 करोड़ हो गई है। इसका खुलासा ट्राई की नई रिपोर्ट में हुआ है।
ट्राई के रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अक्टूबर में GSM, CDMA और LTE मिलाकर वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या में कुल 0.6 फीसदी की वृद्धि हुई है। सितंबर में कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या 116.92 करोड़ थी जो अक्टूबर में 117 करोड़ हो गई है।

वोडाफोन-आइडिया के कुल 73.61 लाख ग्राहक कम हुए

रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी इलाकों में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। शहरी इलाकों में मोबाइल सब्सक्राइबर की संख्या सितंबर 2018 में 64.77 करोड़ थी जो अक्टूबर के अंत तक 64.82 करोड़ पहुंच गई। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी मोबाइल यूजर्स की संख्या में तेजी देखने को मिल रही है। गांवों में पहले कुल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 52.15 करोड़ थी जो अक्टूबर के अंत तक 52.17  करोड़ हो गई है।

ये भी पढ़ेंः इनकमिंग बंद हो गई है तो ये हैं Airtel के 6 स्मार्ट रिचार्ज, 84 दिनों तक की वैधता मिलेगी

जियो के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सबसे अधिक केवल अक्टूबर महीने में 3.64 लाख से ज्यादा नए ग्राहक बनाए हैं। वहीं अब बीएसएनएल के वायरलेस ग्राहकों की कुल संख्या 11.34 करोड़ हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन-आइडिया के कुल 73.61 लाख ग्राहक कम हुए हैं। वहीं 18.64 लाख लोगों ने एयरटेल का साथ छोड़ दिया है। अक्टूबर के अंत तक एयरटेल के ग्राहकों की कुल संख्या 34.16 करोड़ रही है।

हमारे यूट्यूब चेंनेल को भी सब्सक्राइब करे और फेसबुक चेंनेल को लाइक और follow करे
Disqus Comments