06 May 2019

तीसरी सेल / रियलमी 3 प्रो सेल; 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गए सभी वैरिएंट, 13999 रुपए है शुरुआती कीमत

  • फोन में 4045mAh की बैटरी है, यह VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है
  • सेल्फी के फोन में है 25 मेगापिक्सल का कैमरा


गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी ओप्पो के सब ब्रांड रियलमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 3 प्रो को दोपहर 12 बजे एक बार फिर ऑनलाइन बिक्री की लिए उपलब्ध कराया। सेल के दौरान 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट सिर्फ 2 मिनट में बिक गए जबकि सभी वैरिएंट को बिकने में महज 5 मिनट का समय लगा। यह रियलमी 3 प्रो की तीसरी सेल थी। फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। फोन पिछले महीने ही भारत में लॉन्च हुआ है। 29 अप्रैल को अपनी पहली सेल के दौरान भी यह फोन कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। वहीं रियलमी एनीवर्सरी सेल के दौरान अपनी दूसरी सेल में भी यह स्मार्टफोन चंद सेकंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

फोन के बेस वैरिएंट की कीमत है 13,999 रुपए


  1. कीमत और ऑफर


    • भारतीय मार्केट में रियलमी 3 प्रो की सीधी टक्कर श्याओमी के रेडमी नोट 7 प्रो से है। रियलमी 3 प्रो के बेस वैरिएंट (4GB+64GB) की कीमत 13,999 रुपए है जबकि इसके 6GB+64GB वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए और 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। फोन दो कलर ऑप्शन कार्बन ग्रे और नाइट्रो ब्लू कलर में उपलब्ध है।
    • ऑफर की बात करें तो Mobikwik से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 15% का सुपर कैशबैक मिल रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट पर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को एक हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट से इसे नो कॉस्ट EMI ऑप्शन में भी खरीदा जा सकेगा।

  2. स्पेसिफिकेशन में क्या है खास


    • रियलमी 3 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 6.3 इंच की IPS LCD स्क्रीन से लैस है। डिस्प्ले में 2340x1080 का रेजोल्यूशन मिलता है। इसकी स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास 5 पैनल का प्रोजेक्शन मिलता है।
    • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलता है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्युअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16MP का प्राइमरी और 5MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फोन में 25MP का सेल्फी कैमरा भी है।
Disqus Comments