20 December 2018

OnePlus के अगले 5G स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या खास फीचर्स है इसमें ?

 चीनी MOBILE  निर्माता कंपनी NE  OnePlus के अगले स्मार्टफोन OnePlus 7 को 5G फीचर के साथ AANE KI SAMBHAWNA HAI । इस बात की घोषणा OnePlus के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेटे लाउ ने हाल ही में आयोजित Snapdragon समिट में की थी। पेटे लाउ ने इस समिट में कहा था कि OnePlus के अगले फ्लैगशिप में (जो कि OnePlus 7 हो सकता है) Snapdragon 855 चिपसेट प्रोसेसर दिया जाएगा। आपको बता दें कि Snapdragon 855 चिपसेट Qualcomm का पहला ऐसा प्रोसेसर है जो कि 5G सपोर्ट के साथ आता है।

OnePlus अगले साल OnePlus 6 सीरीज के अगले स्मार्टफोन OnePlus 7 को लॉन्च करने वाला है। इस बात की जानकारी स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन जानकारी लीक करने वाले टिप्सटर Ishan Agarwal के ट्विटर हैंडल से मिली है। Ishan Agarwal ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें OnePlus के अगले स्मार्टफोन के डिजाइन को प्रजेंटेशन के जरिए दिखाया जा रहा है। इस तस्वीर में OnePlus के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेटे लाउ के हाथ में OnePlus के अगले स्मार्टफोन का सिल्वर वेरिएंट है।
Disqus Comments