21 December 2018

Xiaomi के इन Smartfone को अब नहीं मिलेगा Software Update


इस के बारे में कुछ खास बाते जो आपको जानना आवशयक है !

  • Mi 5 और Redmi Note 3 को 2016 में कंपनी ने किया था लॉन्च 
  • MIUI 10.2 इन दोनों स्मार्टफोन के लिए आखिरी यह अपडेट होगा

  • Xiaomi  Smartpone कंपनी द्वारा अपने स्मार्टफोन को अपडेट देने का रिकॉर्ड अच्छा रहा है
चीनी कंपनी Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह अपने दो लोकप्रिय Android Mobile  को अब कोई Software सपोर्ट नहीं देगी। ये Mobile हैं- Xiaomi Mi 5 और Xiaomi Redmi Note 3। चीनी कंपनी के आधिकारिक फोरम पर ज़ारी किए गए पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोन को  MIUI 10.2 सॉफ्टवेयर अपडेट देगी। यह इन दोनों फोन के लिए कंपनी की ओर से आखिरी सॉफ्टवेयर अपडेट होगा। गौर करने वाली बात है कि करीब तीन महीने पहले ही कंपनी ने Xiaomi Mi 4S और Mi 4C को भविष्य में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं देने की जानकारी दी थी। Mi 4 सीरीज़ के इन दोनों फोन के लिए आखिरी अपडेट MIUI 10.1 था।

Xiaomi द्वारा अपने स्मार्टफोन को अपडेट देने का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। कुछ फोन को तो चार साल तक अपडेट मिला है। लेकिन Xiaomi Mi 5 और Xiaomi Redmi Note 3 को भविष्य में कोई अपडेट नहीं दिए जाने की खबर शाओमी के कई प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला है। कंपनी के कई प्रशंसकों और इन डिवाइस के यूज़र्स ने मीयूआई फोरम पर ही निराशा व्यक्त की है।

एक पुराने शाओमी प्रशंसक ने कहा कि यह निराश करने वाली बात है। मेरे पास ये डिवाइस नहीं हैं। लेकिन शाओमी द्वारा आधिकारिक सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद करने के फैसले ने मुझे निराश किया है !
एक दूसरे प्रशंसक ने कहा, “यह फैसला नामंजूर है! हम 2016 के शाओमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं। यह कैसे संभव है?”

याद रहे कि Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Mi 5 और Redmi Note 3 को 2016 में लॉन्च किया था। शाओमी मी 5 हैंडसेट 5.15 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, Redmi Note 3 में 5.5 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi 5 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है और रेडमी नोट 3 स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर के साथ।

Mi 5 और Redmi Note 3 के लिए आखिरी मीयूआई अपडेट जनवरी 2019 में पेश किए जाने की उम्मीद है।
Disqus Comments