हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो भारत में Vivo Y93 को लॉन्च कर सकती है। याद करा दें कि, नवंबर माह के शुरुआत में Y93 को चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाला वीवो वाई93 चीन में लॉन्च हुए मॉडल से मिलता जुलता नहीं होगा। पिछले सप्ताह कंपनी ने चीन में Vivo Y93s स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर दिया था। हाल ही में कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर Vivo Y93 को लिस्ट कर दिया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलता है। प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo Y93 में एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे होंगे।
बता दें कि चीन में लॉन्च हुए वीवो वाई93 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था। Vivo Y93 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बता दें कि, चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज है। Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन5.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी होगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
Vivo Y93 की भारत में संभावित कीमत
वाई93 की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। चीनी मार्केट में Vivo Y93 को नवंबर माह के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। चीन में हैंडसेट की कीमत 1,500 चीनी युआन (लगभग 15,300 रुपये) है। पिछले सप्ताह कंपनी ने चीन में Y93s को उतारा था। इस डिवाइस की कीमत 1,698 चीनी युआन (लगभग 17,300 रुपये) है।Vivo Y93 के भारत में स्पेसिफिकेशन
वीवो ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर Vivo Y93 को लिस्ट कर दिया है, लेकिन कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन स्टारी ब्लैक और पर्पल रंग में आ सकता है। वीवो वाई93 के स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से मिलते जुलते नहीं होंगे। डुअल सिम वीवो वाई93 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस4.5 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1580 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Vivo Y93 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी जाएगी।बता दें कि चीन में लॉन्च हुए वीवो वाई93 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था। Vivo Y93 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बता दें कि, चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज है। Vivo Y93 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला हैंडसेट है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन5.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी होगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।


