Xiaomi Redmi Note 3 को MIUI 10 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। याद करा दें कि, Xiaomi Redmi 3S, Redmi 3S Prime, Redmi 4, Redmi 4A, Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को मीयूआई 10 अपडेट मिल चुका है। शाओमी रेडमी नोट 3 को मिला मीयूआई 10 अपडेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। गौर करने वाली बात यहां ये है कि अपडेट मिलने की जानकारी यूजर द्वारा शेयर किए स्क्रीनशॉट से सामने आई है। कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 3 को अपडेट दिए जाने की जानकारी नहीं दी है।
रेडमी नोट 3 यूजर्स ने फोरम पर मीयूआई 10 अपडेट मिलने की घोषणा करते हुए स्क्रीनशॉट को साझा किया है। Redmi Note 3 को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 10.1.1.0.MHOMIFI है। अपडेट जुलाई सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है और अपडेट फाइल का साइज 261 एमबी है। चेंजलॉग में दिख रहा है कि अपडेट कैमरा ऑप्टिमाइजेशन और फोन में आ रही कई खामियों को दूर करेगा। सेटिंग्स मेन्यू को ऑप्टिमाइज और होम स्क्रीन शॉर्टकट को भी जोड़ा गया है।